HighlightPauri Garhwal News

कोटद्वार में ‘बाबा’ शब्द पर विवाद: अब स्वामी दर्शन भारती ने किया भड़काऊ पोस्ट

कोटद्वार में एक दुकान के नाम को लेकर उपजा विवाद अब पुलिस कार्रवाई और सियासी बयानबाजी तक पहुंच गया है। इस मामले में कोटद्वार पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। इस बीच स्वामी दर्शन भारती ने भी एक भड़काऊ पोस्ट किया है।

स्वामी दर्शन भारती ने किया भड़काऊ पोस्ट

स्वामी दर्शन भारती ने कोटद्वार में बढ़ते बवाल पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा ‘मित्रों उत्तराखंड मे मोहम्मद दीपक नहीं हो सकता, इसमें जिहादियों के साथ सेकुलर लोगों की मनसा साफ हो गई है कि वह वोट बैंक के लिए मोहम्मद दीपक को अपना आदर्श मान रहे हैं। सोचिए फिर देवभूमि का भविष्य क्या होगा।

baba name controversy
स्वामी दर्शन भारती ने किया भड़काऊ पोस्ट

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

कोटद्वार में दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने अब सख्ती दिखाई दे रही है। पुलिस ने दुकानदार वकील अहमद की शिकायत पर दो नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि कुछ युवकों ने दुकान का नाम बदलने की धमकी दी थी। वहीं पुलिस ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और हंगामा करने के आरोप में भी 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

दीपक के समर्थन में राहुल गांधी ने किया पोस्ट

उधर सोशल मीडिया में चल रहीं भड़काऊ बयानबाजियों को लेकर भी पुलिस नें लोगों को कड़ी हिदायत दी है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी। बता दें कोटद्वार प्रकरण पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोहम्मद दीपक का समर्थन किया है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं और वे संविधान व इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं। राहुल गांधी ने BJP और संघ परिवार पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा, “डरो मत, हम तुम्हारे साथ हैं, तुम बब्बर शेर हो।”

ये भी पढ़ें: कोटद्वार ‘बाबा’ विवाद में राहुल गांधी की एंट्री, दीपक के समर्थन में बोले- डरो मत, हम तुम्हारे साथ हैं

बजरंग दल ने नाम को लेकर जताया था विरोध

दरअसल, यह पूरा विवाद 26 जनवरी से शुरू हुआ, जब कोटद्वार स्थित ‘बाबा स्कूल ड्रेस एंड मैचिंग सेंटर’ नाम की दुकान पर आपत्ति जताई गई। बजरंग दल ने दुकान के नाम में ‘बाबा’ शब्द के इस्तेमाल पर विरोध दर्ज कराया, जिसके बाद मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता चला गया।विवाद के बीच दुकानदार दीपक कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

वीडियो में दीपक ने खुद को ‘मोहम्मद दीपक’ बताते हुए कहा कि उनका नाम और दुकान इंसानियत की मिसाल है, न कि किसी को ठेस पहुंचाने का जरिया। दीपक की इस दलील के बाद मामला और संवेदनशील हो गया। शनिवार को बजरंग दल की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसके चलते कुछ समय के लिए सड़क जाम की स्थिति भी बनी। वहीं, युवा कांग्रेस भी दीपक के समर्थन में मैदान में उतर आई। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से इलाके में तनाव का माहौल देखा गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें