Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: सड़क पर दीवारों को पेंट करते नजर आए केंद्रीय राज्य मंत्री, ये है वजह

ajay bhatt

लालकुआं: केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लालकुआं पहुंच कर दिवारों पर वाल पेंटिंग करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रचार का शंखनाद किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।

वहीं, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए आगामी चुनावों के लिये कार्यकर्ताओं मे जोश भरते हुए जीत के टिप्स दिये। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि केंद्र में मिले दायित्व के साथ साथ भाजपा के कार्यकर्ता हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा के प्रचार के लिये कमल निशान का आज पेंटिंग के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है, जिसका शुभारम्भ कर दिया गया है। आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें