Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: देवस्थानम बोर्ड पर अजय भट्ट का बड़ा बयान, बोले: सरकार को करना चाहिए पुनर्विचार

ajay bhatt

देहरादून: देवस्थानम बोर्ड को लेकर पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जन भावनाओं के सापेक्ष देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड बनाने के दौरान सरकार की कुछ कमियां रही हांेगी, तो उनको दूर कर लेना चाहिए।

साथ कहा कि सरकार ने देवस्थानम बोर्ड को लेकर मनोहर कांत ध्यानी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है जो काम कर रही है। अजय भट्ट के इस बयान से तीर्थपुरोहितों को भी नई ताकत मिल सकती है। तीर्थपुरोहित लंबे समय से देवस्थानम बोर्ड भंग करने के लिए आंदोलन कर रही है। हालांकि, सरकार ने इसके समाधान के लिए कमेटी बनाई है, जो अपना काम कर रही है।

वहीं, उससे पहले अजय भट्ट ने दिया निजिकरण पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का निजिकरण नहीं करने जा रही है। कहा कि कर्मचारियों की सभी सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। सरकारी प्रतिष्ठानों की बेहतरी के लिए डीपीएसयू (डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग) की 7 इकाई बनाई जा रही हैं। देश की सुरक्षा के लिए लगाया गया सनसेट एक्ट 01 साल के बाद खत्म हो जाएगा।

इस दौरान उन्होंने एक और बड़ा बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि कोस्टगार्ड के रीजनल कार्यालय खोलने के लिए जिलाधिकारी से बात की गई है। रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड में इंडियन कोस्टगार्ड का आफिस खुल जाएगा। आफिस खुलने से उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार मिलेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें