Big NewsDehradun News

उत्तराखंड में UCC का रास्ता साफ, Uttarakhand Legislative Assembly से पास हुआ बिल, राज्यपाल की मुहर लगते ही होगा लागू

विधानसभा के पटल से आज ऐतिहासिक Uniform Civil Code Bill पारित हो गया है। बता दें सत्र के दूसरे दिन यानी मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन के पटल में बिल रखा था। व्यापक चर्चा के बाद बुधवार को बिल विधानसभा में सर्वसम्मति के साथ पारित कर दिया गया है। 

व्यापक चर्चा के बाद पारित हुआ Uniform Civil Code बिल

विपक्षी विधायकों की ओर से बिल को प्रवर समिति के अधीन करने की बात की कही गई। लेकिन बहुमत के बिल को विधानसभा से पारित कर दी या गया। मंगलवार को यूसीसी बिल को पटल में रखने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी ने दो घंटों के सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया था। ताकि विपक्ष के विधायक बिल का अध्ययन कर सके।

Uttarakhand Legislative Assembly में पास हुआ UCC बिल

लेकिन विपक्ष के विधायकों ने दो घंटो की अवधि को कम बताया था। जिसके चलते बिल पर चर्चा के लिए एक दिन का समय और दिया गया। बुधवार को यूसीसी पर व्यापक चर्चा के बाद बिल को पारित कर दिया गया है। माना जा रहा है जल्द ही यूसीसी को उत्तराखंड में कानून बनाकर लागू कर दिया जाएगा।

राज्यपाल की मुहर लगने के बाद लागू होगा UCC

बता दें बिल को अब अंतिम स्वीकृति के लिए राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। जैसे ही राष्ट्रपति इस UCC Bill को अपनी मंजूरी देंगे उसके बाद इसका गजट नोटिफिकेशन हो जाएगा और उत्तराखंड में यूसीसी लागू हो जाएगा। माना जा रहा है कि ये काम अगले दो हफ्तों के भीतर ही हो जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें