Dehradun NewsHighlight

विधानसभा में पारित हुआ UCC, CM बोले कुरुतियों को खत्म करने के लिए बनाया गया है कानून

विधानसभा में यूसीसी बिल पारित होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में प्रेस वार्ता की। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लिए आज का दिन बहुत विशेष है। विधानसभा में आज विशेष विधेयक को पास किया गया है। जिसके लिए सीएम धामी ने उत्तराखंड की जनता का और प्रधानमंत्री का आभार जताया है।

कुरूतियों को खत्म करने के लिए बनाया गया है कानून : CM

सीएम धामी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से ही यह संभव हो पाया है। यूसीसी को लेकर लोग अलग-अलग बातें कर रहे थे। लेकिन आज सबको पता चल गया कि कानून में क्या है। सीएम ने कहा कुरूतियों को खत्म करने के लिए यूसीसी कानून बनाया गया है। दो वर्ष के अंतराल में कानून बन कर तैयार हुआ है। सीएम धामी ने कहा राष्ट्रपति के पास बिल को भेजा जाएगा। जैसे ही राष्ट्रपति की मुहर लगती है। इस कानून को लागू कर दिया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें