Big NewsDehradun News

CM Dhami का मास्टर स्ट्रोक, UCC कमेटी ने सौंपा ड्राफ्ट

यूसीसी (Uniform Civil Code) के लिए गठित की गई विशेषज्ञ समिति ने ड्राफ्ट धामी सरकार को सौंप दिया है। बता दें लाखों लोगों के सुझावों के बाद ये ड्राफ्ट तैयार किया गया है।

UCC कमेटी ने सीएम धामी को सौंपा ड्राफ्ट

यूसीसी के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने अपनी मसौदा रिपोर्ट सौंपने से पहले CM Dhami से मुलाकात की। बता दें कल कैबिनेट बैठक में यूसीसी ड्राफ्ट रिपोर्ट को मंजूरी मिलने के बाद इसे छह फरवरी को विधानसभा में पेश किए जाने की उम्मीद है।

विधानसभा में पेश कर लाएंगे विधेयक : CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम सभी बहुत लंबे समय से ड्राफ्ट का इंतजार कर रहे थे। आज हमें यूसीसी कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंपी है। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद हम इसे राज्य विधानसभा के दौरान रखेंगे और इस पर आगे चर्चा की जाएगी।

क्या होता है Uniform Civil Code ?

यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) एक देश एक नियम के तहत काम करता है। इसके तहत सभी धर्म के नागरिकों के लिए विवाह, तलाक, गोद लेना, विरासत और उत्तराधिकार जैसे कानूनों को एक कॉमन कानून के तहत नियंत्रित करने की बात कही गई है। फिर चाहे वो व्यक्ति किसी भी धर्म का क्यों न हो। मौजूदा समय में अलग-अलग धर्मों में इन्हें लेकर अलग-अलग राय और कानून हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें