Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: BJP चुनाव प्रभारी का बड़ा बयान, कल कांग्रेस का एक और विधायक होगा शामिल

Big statement of BJP election in-charge

देहरादून: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान सह प्रभारी लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह भी मौजूद रहे। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस का क्या हाल है, ये सबको पता है। कल भी एक विधायक कांग्रेस का भाजपा में शामिल हो रहा है। कांग्रेस पार्टी छोड़कर लोग बाहर आ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के लोग दूरबीन लेकर प्रत्याशी को ढूंढने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नैनीताल हाईकोर्ट ने चार धाम यात्रा खोलने को लेकर जो निर्णय दिया है, उसका मैं स्वागत करता हूं। कोर्ट को कन्वेंस करने के लिए सरकार और मुख्यमंत्री धामी का बधाई देता हूं। केंद्रीय मंत्री और भाजपा चुनाव प्रभारी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधा। उन्होंने चार धाम यात्रा बन्द रहने पर राजनीति करने का आरोप लगाया। साथ ही जय गणेश का नारा देने पर भी निशाना साधा।

चार धाम यात्रा बेहतर तरीके से सुचारू हो, इसके लिए मोदी सरकार ने ऑल वेदर रोड़ बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। सड़क का काम तेजी से चल रहा है। काम पूरा होने के बाद पहाड़ों पर लगने वाले जाम की समस्या से हमशो के लिए मुक्ति मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि एक बार बीजेपी, एक बार कांग्रेस सरकार आने को लेकर कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

डबल इंजन की सरकार में विकास तेजी से हो रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल और ऑल वेदर रोड का प्रोजेक्ट चल रहा है। जहां-जहां ट्रेन की जरूरत थी, वहां वहां ट्रेन शुरू हुई है। 4 नई ट्रेनें उत्तराखंड में शुरू हो रही हैं। प्रधानमंत्री मंत्री ग्राम सड़क योजना में कई सड़कों पर काम चल रहा है।

प्रह्लाद जोशी ने उत्तराखंड राज्य बनाने के लिए भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी की सरकार और अब मोदी सरकार में उत्तराखंड में उत्तराखंड का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2022 में राज्य की जनता फिर भाजपा का समर्थन देगी और एक बाद फिर सरकार बनाएंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें