Nainital NewsBig News

Ramnagar news: बाघ ने किया सड़क निर्माण का कार्य कर रहे मजदूर पर हमला, मौके पर मची चीख पुकार

Ramnagar news: रामनगर के मोहान क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य कर रहे मजदूर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाघ ने किया मजदूर पर हमला (Tiger Attack)

Tiger Attack घटना सोमवार की है। श्रमिक की पहचान हरलाल सिंह (53) निवासी नानकमत्ता के रूप में हुई । हरलाल सिंह सितारगंज की जीआईडी कंपनी में कार्यरत है।

वर्तमान में इस कंपनी का मोहान क्षेत्र में एक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि हरलाल अपने घर के पास ही पानी भरने के लिए गया था। तभी अचानक बाघ ने उस पर हमला बोल दिया।

अस्पताल में चल रहा इलाज

शोर मचाने पर आसपास मौजूद श्रमिकों मौके पर पहुंचे और भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ को देख बाघ घायल को छोड़ कर जंगल की ओर चला गया। लोगों ने घायल को रामनगर में स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पाकर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।

इलाके में गश्त शुरू

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके में गश्त शुरू कर दी है। हमलावर बाघ की मॉनिटरिंग के लिए कैमरा टैप लगाने की कार्रवाई की जा रही है। वन कर्मियों ने इलाके में रहने वाले लोगों से अकेले बाहर न निकलने की अपील की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें