Almora NewsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : पुलिस को देख भागने लगे युवक, पकड़ने के बाद हुआ बड़ा खुलासा

corona virus patients in uttarakhand

सल्ट: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पंकज भट्ट के निर्देश पर सल्ट पुलिस ने गांजे की तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। उनके पास पांच किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष सल्ट उनि सुशील कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान मरचूला बैरियर के पास एक अपाचे बाईक पर बैठे दो व्यक्तियों के संदिग्ध प्रतीत होने पर रोका गया, लेकिन वो पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने नारायण सिंह निवासी जयराम सल्ट, भगत सिंह निवासी नोगांव सल्ट अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास 5.248 किलो गांजा बरामद किया गया।

बरामद गांजे की कीमत करीब 26000 बताई जा रही है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गांजा बेचने के लिए सराईखेत से रामनगर ले जाने के फिराक में थे। पहाड़ी जिलों में लगातार नशा तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं। नशाखोरी को रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। बावजूद, इस पर रोक नहीं लग पा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें