Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: मेयर के आवास पर आत्मदाह करने पहुंची सफाई कर्मी, ये है कारण

corona virus patients in uttarakhand

हल्द्वानी: हल्द्वानी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला सफाई कर्मचारी मेयर के घर आत्मदाह करने पहुंच गई। गनीमत रही कि पुलिस को इसकी भनक पहले ही लग गई। पुलिस ने महिला कर्मचारी को मेहर के आवास तक पहुंचने से पहले ही अपने कब्जे में ले लिया।

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़ी सफाई कर्मी ने आंदोलन के दौरान बर्खास्त कर दिया गया था। तब से ही लगातार बहाली की मांग कर रही है, लेकिन निगम प्रशासन मामने को तैयार नहीं हैं। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने चार माह पूर्व विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन किया था। आंदोलन के दौरान मारपीट के आरोप में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने आठ सफाई कर्मियों को बर्खास्त कर दिया था।

मंगलवार को बर्खास्त सफाई कर्मी अनीता बहाली की मांग को लेकर मेयर के आवास में पहुंच गई। उसने बहाली नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी भी दे डाली। उधर आत्मदाह की सूचना में पूर्व में पहुंची पुलिस ने उसे घेर लिया। सफाई कर्मी ने मेयर पर कई आरोप लगाए। कहा कि मेयर एक ओर आचार संहिता में भी सफाई कर्मियों की भर्ती कर रहे हैं, वहीं बर्खास्त सफाई कर्मियों को बहाल नहीं किया जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें