Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : BJP में इस नेता की वापसी, बोले : मां से रूठ गया था, अब लौट आया हूं

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: चुनाव से पहले भाजपा ने अपना कुनबा बढ़ाना शुरू कर दिया है। पहले निर्दलीय विधायक प्रीतम पंवार। उसके बाद पुरोला विधायक राजकुमार और अब वरिष्ट नेता सूरत राम नौटियाल को पार्टी में शामिल करा लिया है। सूरत राम नौटियाल ने आज पार्टी की सदस्दता ली। उन्होंने कहा कि भाजपा उनकी मां है और मां से रूठकर चले गए थे, लेकिन अब लौट आए हैं।

भाजपा में शामिल हुए सूरत राम नौटियाल ने 2017 के चुनाव में बगावत कर ली थी और निर्दलीय चुनाव लड़े थे। तब उनको गंगोत्री विधानसभा सीट से करीब 10 हजार वोट मिले थे। उन्होंने दर्जन भर लोगों के साथ भाजपा का दामन थामा। नौटियाल ने प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में पार्टी की फिर सदस्यता ली।

माना जा रहा है कि भाजपा की नजर गंगोत्री सीट पर है और चुनाव से पहले पार्टी अपनी स्थिति गंगोत्री में मजबूत करने में जुट गई है। सूरत राम नौटियाल की घर वापसी के बाद ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी पहले विजयपाल सजवाण को पार्टी में शामिल करना चाहती थी। इस तरह की चर्चाएं भी चली थी, लेकिन फिलहाल भाजपा को इसमें सफलता नहीं मिल पाई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें