देहरादून: पहाड़ की पहली नगर निगम श्रीनगर को बनाए जाने को लेकर सियासत गर्म हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार पर षड्यंत्र के तहत श्रीनगर नगर निगम को नगरपालिका बनाए जाने की बात कही है। गणेश गोदियाल का कहना है कि श्रीनगर में इस समय नगर पालिका अध्यक्ष पद कांग्रेस के पास है।
उनका आरोप है कि इसलिए भाजपा सरकार षडयंत्र के तहत श्रीनगर नगर पालिका के अध्यक्ष को पद से हटाना चाहते हैं। यही कारण है कि श्रीनगर को नगर निगम बनाया जा रहा है। गणेश गोदियाल ने कहा कि अगर भाजपा को श्रीनगर को नगर निगम बनाना ही था तो निकाय चुनाव से पहले क्यों नगर निगम नहीं बनाया।
उनहोंने कहा कि आबादी के हिसाब से भी पहाड़ में श्रीनगर से ज्यादा कई बड़ी नगरपालिकाएं हैं, जिनको सरकार नगर निगम नहीं बना रही है। लेकिन, श्रीनगर में नगर पालिका अध्यक्ष का पद कांग्रेस के पास न रहे। इसलिए श्रीनगर को नगर निगम मनाया जा रहा है। जहां तक श्रीनगर को नगर निगम बनाए जाने की बात है तो हरीश रावत ने 2015 में इसकी घोषणा कर दी थी।