Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: CM पुष्कर सिंह धामी की बड़ी घोषणा, नगर निगम बनेगा श्रीनगर, मरीन ड्राइव का भी ऐलान

BIG ANNOUNCEMENT

श्रीनगर: श्रीनगर से भाजपा ने जान आशीर्वाद रैली का आगाज कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य का राज्य को बने 21 साल हो गए हैं। हम उत्तराखंड को देश का सबसे आदर्श राज्य बनाएंगे। सरकार का समस्या के सरलीकरण, समस्या का समाधान और निस्तारण पर फोकस है।

उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण तहसील दिवस बंद हैं। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। इस दौरान उन्होंने श्रीनगर को नगर निगम बनाने की बड़ी घोषणा की है। साथ ही श्रीनगर में मरीन ड्राइव बनाने का भी ऐलान किया।

अपने संबोधन कि दौरान उन्होंने कहा कि श्रनगर की पीने की समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने योजनाओं का ऐलान भी किया। उन्होंने लोगों को बीमारी से निजात दिलाने का काम कर रहे हैं। सड़कों का काम भी तेजी से चल रहा है। सीएम धामी ने केंद्र सरकार की योजनाएं भी गिनाई।

उन्होंने कहा कि सरकार ने नौजवानों के लिए कई योजनाएं शुरु की हैं। भर्ती प्रक्रिया शुरु की गई है। कई भर्ति प्रक्रियाएं जल्द शुरू होने वाली हैं। सीएम ने कहा कि लोगों ने सवाल घोषणाओं पर सवाल खड़े किए, लेकिन हमने कहा कि इच्छाशक्ति से सभी काम पूर हो जाएंगे। सरकार जो भी घोषणाएं करेगी। उनको धरातल पर उतारेगी। सरकार सभी घषणाओं के लिए बजट की व्यवस्था भी कर रही है। यात्रा से जुड़े लोगों को 200 करोड़ का राहत पैकेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ क्षेत्र में 205 करोड़ का पैकेज दिया गया है। आशाओं के लिए भी सरकार ने 2000 रुपये प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है। रोजगार के लिए प्रयासरत लोगों के लिए आयुसीमा बढ़ा दी गई है। एनडीए और सीडीएस की प्री-परीक्षा में तैयारियों के लिए 50 हजार की सहायता देने का ऐलान भी किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोरोना में अनाथ बच्चों के लिए वात्सल्य योजना। महिलाओं के लिए महालक्ष्मी किट योजना भी शुरू की है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में एनआईटी बनाने का काम भी हमारी सरकार ने किया। इस दौरान उन्होंने वन रैंक, वन पेंशन का भी जिक्र किया। सीएम धामी ने कहा कि सरकार जनता की उम्मीदों पर खतरा उतरेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें