Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : स्मैक तस्कर गिरफ्तार, पहली बार पकड़ी गई इतनी बड़ी खेप

corona virus patients in uttarakhand

रामनगर: स्मैक तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उनसके पास से 55.24 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। नैनीताल जिले में यह किसी एक तस्करी से बरामद की गई सबसे बड़ी खेप है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के आदेशानुसार जनपद नैनीताल में अवैध स्मैक की तस्करी/सेवन के विरुद्ध अभियान प्रचलित है। इसी क्रम में नैनीताल शहर में अवैध नशे की बढ़ती खरीद-फरोख्त की रोकथाम के लिए सीओ सिटी नैनीताल संदीप नेगी के दिशा-निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल प्रीतम सिंह के नेतृत्व में एक टीम चेकिंग के लिए तैनात की गई है।

चेकिंग अभियान के दौरान 24 साल के अल्ताफ सिद्दीकी निवासी गुलरघट्टी, रामनगर से नैनीताल को मोटर साइकिल से 55.24 ग्राम अवैध स्मैक लेकर सप्लाई कर रहा था। पकड़ी गई स्मैक नैनीताल जिले में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया।

एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को 1000 रुपये के नगद पुरस्कार की घोषणा की है। से सम्मानित किया गया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी मंगोली, कोतवाली मल्लीताल एसआई उमेश सिंह रजवार, कांस्टेबल संजय सिंह तथा राजेश कुमार आदि शामिल थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें