Haridwar News

स्मैक की तस्करी करने बरेली से उत्तराखंड आया युवक, साथी के साथ गिरफ्तार

रुड़की : मंगलौर क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है जिसके चलते मंगलौर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लंढोरा क्षेत्र से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की तलाशी के दौरान आरोपी से 1.66 ग्राम स्मैक बरामद हुई जिसकी कीमत लाखों रुपये की बताई जा रही है। एक आरोपी बरेली का रहने वाला है। स्मैक की तस्करी करने के लिये लंढोरा आया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस और एस टीएफ ने घेराबंदी कर आरोपी तस्करो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। वही सीओ मंगलौर अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलौर क्षेत्र में नशे का कारोबार फलफूल रहा है जिसपर अंकुश लगाने के लिए पुलिस सतर्कता के साथ में जुटी हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें