Entertainment

Sam Bahadur Advance Booking: ‘Animal’ के आगे डटी है ‘सैम बहादुर’! जाने एडवांस बुकिंग कलेक्शन

Sam Bahadur First Day Advance Booking Report: विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ एक दिसंबर को रणबीर कपूर की एनिमल के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के प्रति लोगों का क्रेज देखने को मिल रहा है।

हालांकि बॉक्स ऑफिस पर सैम बहादुर रणबीर की एनिमल से टकराने वाली है। दोनों ही फिल्में एक ही दिन रिलीज़ हो रही है। ऐसे में एनिमल के आगे सैम बहादुर भी डट कर खड़ी है। ऐसे में एडवांस बुकिंग में फिल्म के काफी टिकट बुक हो चुके है।

एडवांस बुकिंग में सैम बहादुर’ का कलेक्शन

मेघना गुलजार द्वारा डायरेक्ट की गयी फिल्म भारतीय फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर आधारित है। जिसमें विक्की कौशल सैम मानेकशॉ का रोल अदा करते नज़र आएंगे। हाल ही में रिलीज़ हुआ फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया था। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है।

जिसके चलते फिल्म एडवांस बुकिंग मं काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है। ऐसे में फिल्म का एडवांस बुकिंग का कलेक्शन सामने आया है। ख़बरों के मुताबिक ‘सैम बहादुर’ ने ओपनिंग डे के लिए अब तक 57 हजार 88 टिकट बुक हो चुके है। जिसके चलते फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 1.82 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

‘एनिमल’ के आगे डटी है ‘सैम बहादुर’

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का भी लोगों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अब तक 20 करोड़ के आस पास की कमाई कर ली है।

इसके बावजूद विक्की की फिल्म डट कर एनिमल का सामना कर रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर कयास लगाए जा रहे है की सैम बहादुर पांच से सात करोड़ के बीच का कलेक्शन कर सकती है। तो वहीं वीकेंड में कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है।

Back to top button