Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: स्थगित की गई सैनिक सम्मान यात्रा, इस दिन से फिर होगी शुरू

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में आई आपदा की वजह से सैनिक सम्मान यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैनिक सम्मान यात्रा को आपदा के कारण स्थिगित किया गया है। उन्होंने बताया कि अब यात्रा 11 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुसार देहरादून में सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है। जिस तरह लोग उत्तराखंड में चारधाम के दर्शनों को आते हैं उसी तर्ज पर अब लोग देहरादून में सैन्यधाम को देखने आएंगे। सैन्यधाम का निर्माण प्रदेश के शहीदों के आंगन की मिट्टी से किया जा रहा है।

सैन्यधाम में लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से शहीदों की वीर गाथाओं को भी सुनाया और दिखाया जाएगा। यहां देश के दो जाबांजों शहीद बाबा जसवंत सिंह और बाबा हरभजन सिंह, जिनकी पूजा होती है। दोनों के मंदिर भी बनाए जाने प्रस्तावित हैं साथ ही संग्रहालय भी बनाया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें