Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

बड़ी खबर : रैली और रोड शो पर जारी रहेगी पाबंदी, मिलेगी ये छूट

corona virus patients in uttarakhand

नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते चुनाव आयोग किसी तरह का रिस्क लेने के मूड में नहीं है. आयोग ने चुनावी रैलियों, जुलूस और रोड शो पर पाबंदियां एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दी हैं. कोरोना संक्रमण और टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक में इस पर सहमति बनी है. आयोग ने प्रचार के दूसरे तरीकों में कुछ छूट दी है.

इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ सभी आयुक्त और उपायुक्त शामिल हुए. इसके अलावा उच्च अधिकारी और पांचों चुनावी राज्यों के मुख्य निर्वाचन आयुक्तों ने भी बैठक में हिस्सा लिया.बैठक में राज्यों के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और मुख्य सचिव ने टीकाकरण और संक्रमण को लेकर अब तक की प्रगति पर जानकारी दी. इनसे बातचीत और चर्चा के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के साथ समीक्षा बैठक हुई.

जिसके बाद पाबंदी जारी रखने का फैसला लिया गया. निर्वाचन आयोग चाहता है कि टीकाकरण का आंकड़ा और मजबूत हो. पहले चरण का चुनाव प्रचार पिछले चुनावों की तरह अगर 72 घंटे पहले. चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक छोटी सभाएं, घर घर संपर्क अभियान जैसी चीजों को लेकर छूट बढ़ाने पर भी बात हुई है.

पाबंदियां लागू रखने के पीछे की वजह ये बताई जा रही है कि मणिपुर में टीकाकरण की सुस्त रफ्तार से आयोग असंतुष्ट है. पंजाब में भी टीकाकरण की रफ्तार बढ़ी तो है, लेकिन लक्ष्य तक पहुंचने में वक्त लगेगा. हालांकि गोवा, उत्तराखंड और यूपी में टीकाकरण और संक्रमण दोनों में काफी सुधार किया है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें