Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: पूर्व सीएम ND तिवारी की जयंती और पुण्यतिथि पर BJP-कांग्रेस की राजनीति, इन्होंन साधा निशाना

BJP-Congress politics

हल्द्वानी: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एनडी तिवारी की जयंती और पुण्यतिथि को लेकर कांग्रेस और भाजपा सियासत कर रहे हैं। लेकिन, इन दोनों पार्टियों पर राज्य आंदोलनकारी और जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) प्रमुख भावना पांडे ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दोनों ही दल केवल और केवल दिखावा कर रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पिछले 3 सालों के अंदर नारायण दत्त तिवारी की पुण्यतिथि और जयंती क्यों नहीं मनाई गई। भाजपा पर भी निशाना साधा कि पिछले 3 सालों में पंतनगर सिडकुल का नाम आखिर एनडी तिवारी के नाम पर क्यों नहीं रखा गया। भावना पांडे ने दोनों ही पार्टियों पर सीधा आरोप लगाया कि नारायण दत्त तिवारी के नाम पर सियासत कर रहे हैं और चुनाव से पहले अपने लिए वोटों की फसल तैयार करने में जुटे हैं।

उन्होंने कहा कि जनता अब सब कुछ समझ चुकी है। अब उत्तराखंड की जनता इन दोनों पार्टियों के छलावे में नहीं आएगी। लिहाजा अब बारी उत्तराखंड में जनता कैबिनेट पार्टी की है और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता अपना समर्थन जनता कैबिनेट पार्टी को देगी। उन्हांेने कहा कि जनता के बीच में उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों को रखा जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें