Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : चुनावी रण में जनता कैबिनेट भी उतरने को तैयार, पार्टी अध्यक्ष ने किया ऐलान

bhawana pandey

हल्द्वानी: 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां जोरों पर हैं। राजनीतिक दल लगातार जीत के दावे कर रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी खुद को तीसरे विकल्प में पेश कर रही है, लेकिन जल्द ही जनता कैबिनेट पार्टी भी चुनाव निशान के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर चुकी है।

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के बाद अब जनता कैबिनेट पार्टी भी 2022 के विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरने जा रही है। जनता कैबिनेट पार्टी अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। क्योंकि कांग्रेस और भाजपा ने बारी-बारी से उत्तराखंड की जनता को छलने का काम किया है।

हल्द्वानी में मीडिया से बातचीत करते हुए भावना पांडे ने कहा कि जल्द ही पार्टी संगठन का विस्तार किया जायेगा, जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती मिल सके। पार्टी सिंबल के लिए उन्होंने चुनाव आयोग में आवेदन कर दिया है। जिसमें उन्होंने क्रेन को पार्टी का सिंबल मांगा है। उन्होंने कहा कि 2022 में वह दोनों पार्टियों को उखाड़ फेकेंगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें