NainitalBig News

Nainital news: नैनीताल में बस खाई में गिरी, सात की मौत, कई घायल

Nainital News: नैनीताल जिले में कालाढूंगी में रविवार देर रात हुए एक हादसे में एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक बच्चा शामिल है। वहीं 28 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

Bus Accident in Nainital, लौटते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के हिसार के एक स्कूल की बस में न्यू मानव इंटरनेशनल स्कूल का स्टाफ नैनीताल घूमने के लिए आया था। रविवार को ये बस वापस हिसार लौट रही थी। इसी दौरान कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर मंगोली के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बस में कुल 33 लोग सवार थे। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। इसमें एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है। वहीं रात में 26 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया था।

मौके पर मची चीख पुकार

हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। सूचना मिलते ही एसएसपी नैनीताल, एसपी सिटी हल्द्वानी समेत स्थानीय थाना पुलिस, NDRF, SDRF, व फायर यूनिट एवम स्थानीय जनता ने मौके पर पहुंचकर देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

रेस्क्यू किए गए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी लाया गया। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया।

Back to top button