UttarakhandHighlight

CM Dhami ने दिया भरोसा!, यमुना घाटी आपदा पर पीड़ितो को दी जाएगी हर संभव मदद

आज शुक्रवार 22 अगस्त को सीएम पुष्कर धामी(CM Dhami) से भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने मुलाकात की। उत्तरकाशी की यमुना घाटी में आई जल आपदा को लेकर दोनों के बीच बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने भी तत्काल संज्ञान लेते हुए वहां प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद का भरोसा दिया।

यमुना घाटी आपदा पर CM Dhami से मिले मनवीर चौहान

सीएम के दिल्ली प्रवास पर ये मुलाकात हुई। जहां उन्होंने सीएम को उत्तरकाशी की स्याना चट्टी में आई आपदा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि तहसील बड़‌कोट के स्याना चट्टी में कुपड़ा कुनसाला गाड़ के मुहाने पर भारी भूस्खलन के कारण भारी मलबा यमुना नदी में आ गिरा है।

जिसके चलते यमुना नदी का प्रवाह बन्द होने से स्याना चट्टी में सैकड़ों घर झील बनने के कारण डूब गए हैं। ये झील स्याना चट्टी से लेकर ओजरी, पाली गाड़, कुथनोर, खरादी, गंगनानी, बड़कोट तक बहुत बड़ी बर्बादी का कारण बन सकती है।

सीएम से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए मांगी मदद

सीएम के संज्ञान में लाते हुए उन्होंने कहा कि घाटी में यमुना नदी के कारण उपरोक्त सभी क्षेत्रो में भूमि का भारी कटाव हुआ है। इस अप्राकृतिक झील से पानी का जल्द से जल्द निकासी कराने और समस्या का पूर्णतया निराकरण का मुख्यमंत्री से आग्रह किया। उन्होंने इस पूरी आपदा में प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत दिलाने की प्रार्थना की।

सीएम ने हर संभव मदद का दिया भरोसा

साथ ही स्याना चट्टी से बड़कोट तक यमुना नदी से हो रहे भू-कटाव के नियंत्रण के लिए सम्बन्धित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित करने की अपील की।

इस दौरान बातचीत में सीएम धामी ने आपदा की गंभीरता को समझते हुए तत्काल आश्वयक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं भरोसा दिलाया कि सभी पीड़ित व्यक्तियों और प्रभावित परिवारों की यथा संभव मदद की जाएगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें