Nainital News
कोसी नदी में फिसला पैर…,19 साल के युवक की मौत, मॉक ड्रिल कर रही SDRF ने निकाला शव

नैनीताल में गरमपानी के बेतालघाट ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां की ग्राम सिमलखा का रहने वाला 19 साल के युवक की डुबने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को युवका का कोसी नदी में पैर फिसला गया।
कोसी नदी में पैर फिसलने से 19 साल के युवक की मौत
दरअसल 19 साल का विशाल जलाल कोसी नदी पार कर रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया। जिससे वो नदी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने युवक के डूबने की सूचना तुरंत पुलिस और एसडीआरएफ को दी।
इलाके में मॉक ड्रिल कर रही एसडीआरएफ की टीम कोसी नदी किनारे पहुंची। युवक को नदी से बाहर निकाला गया। उसे गरमपानी सीएचसी में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।