Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: ये बिन पेंदे के लोटे, दम घुट रहा है तो करा लें अपना इलाज

bandhidhar bhagat

हल्द्वानी: यशपाल आर्य के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद से उत्तराखंड में सियासी घमासान मचा हुआ है। भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर हमलावर हैं। एक के बाद एक नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने यशपाल आर्य को बिन पेंदी का लोटा करार दे दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा इन नेताओं के आने से पहले भी मजबूत थी और आगे भी रहेगी। इनके जाने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। उन्होंने आरोप लगाया कि यशपाल आर्य अपने फायदे के लिए इधर-उधर जाते हैं। भगत यहीं नहीं रुके उन्होंने यशपाल आर्य को इलाज कराने तक ही सलाह दे डाली।

बंशीधर भगत ने कहा कि अगर उनको घुटन हो रही है, तो उनको इलाज करा लेना चाहिए। भाजपा के लिए यह कोई झटका नहीं है। जनता उन लोगों को झटका देगी, जो पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। जनता के पास भाजपा के अलावा किसी दूसरे को देखने की फुर्सत नहीं है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें