Big NewsNainital NewsUttarakhand Weather News

IMD ने जारी किया भारी बारिश का पूर्वानुमान, इस जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

मौसम विभाग ने पांच जुलाई तक के लिए उत्तराखंड के अधिकांश जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नैनीताल में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए कल यानी चार जुलाई को स्कूलों में छुट्टी रहेगी। जिसे लेकर डीएम ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।

नैनीताल में चार जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल

नैनीताल में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए चार जुलाई को स्कूलों में छुट्टी रहेगी। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कक्षा 1 से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी में गुरुवार को अवकाश घोषित किया है। जिसे लेकर बुधवार को आदेश भी जारी हो गए हैं। निर्देश की अवहेलना करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें मौसम विभाग ने नैनीताल के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

nainital news

आज इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पांच जुलाई को प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। ऐसे में पहाड़ों में सफर करने वाले लोगों से भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें