Nainital NewsBig News

हल्द्वानी में पहली बारिश ने खोली सिस्टम की पोल, सड़कों पर निरीक्षण के लिए उतरे SDM

हल्द्वानी में पहली बारिश ने ही सिस्टम की पोल खोल कर रख दी है। शहर में जगह-जगह जल भराव हो गया है। इसके साथ ही कई जगह खेत और घर तक डूब गए हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं।

हल्द्वानी में पहली बारिश ने खोली सिस्टम की पोल

एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रशासन की टीम के साथ सड़कों पर उतरकर जलभराव वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया। एसडीएम परितोष वर्मा ने कहा कि जेसीबी से निकासी कराकर जलभराव की समस्या को दूर किया जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम पूरी तरह से अलर्ट पर है। सभी अधिकारी स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

नैनीताल में 14 सड़कें बंद

नैनीताल में पिछले 24 घण्टे में 111 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। भारी बारिश के चलते लालकुआं रेलवे स्टेशन के ट्रैक पानी भर गया है। जिसके कारण ट्रेनों के संचालन में दिक्कतें भी आ रही है। बारिश के कारण नैनीताल जिले में 14 सड़कें बंद हो गई है। शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है।

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें