Haridwar NewsBig News

हरिद्वार पुलिस की बदमाश के साथ मुठभेड़, पूर्व में पुलिसकर्मियों पर चुका है हमला

हरिद्वार पुलिस की देर रात चेकिंग के दौरान बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई. जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी है. जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

हरिद्वार पुलिस की बदमाश के साथ मुठभेड़

पुलिस के मुताबिक देर रात न्यू शिवालिक नगर मिलिट्री कैंप के चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कूटी सवार एक युवक को रोकने का प्रयास किया. पुलिस को देखकर बदमाश ने फायरिंग कर दी और मौके से भागने का प्रयास करने लगा. जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई.

घायल बदमाश को करवाया अस्पताल में भर्ती

घायल बदमाश को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही हरिद्वार एसएसपी एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल आला अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली.

50 हजार का इनामी है बदमाश

आरोपी की पहचान साबिर पुत्र आरिफ निवासी अहबाब नगर रानीपुर के रूप में हुई है. एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के अनुसार आरोपी 50 हजार का इनामी है. बदमाश ने अक्टूबर 2024 में देर रात पुलिसकर्मियों पर हमला कर फरार हो गया था. जिसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें