Bjp UttarakhandHarish RawatPithoragarh NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची महिला पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट

corona virus patients in uttarakhand

पिथौरागढ़ : उत्तराखंड में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। उत्तराखंड में अपराधियों के हौसलें बुलंद होते जा रहे हैं। एक तरफ आरोपी को पकड़ने पर भाजपा कार्यकर्ता आरोपी को छुड़ाने पहुंच जाते हैं तो दूसरी तऱफ आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम पर ही हमला किया जाता है। आखिर ऐसे कैसे पुलिस काम करेगी और अपराध पर रोक लगाएगी। जी हां बता दें कि मामला शुक्रवार का पिथौरागढ़ का है।

दरअसल, छेड़छाड़ के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम में शामिल महिला पुलिस कर्मियों के साथ दो महिलाओं ने मारपीट कर दी और आरोपियों को पुलिस से छुड़ा लिया। जीआईसी रोड में हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मारपीट की आरोपी महिलाओं के साथ ही छेड़छाड़ के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।

नगर के जीआईसी रोड से पूनम ने 112 नंबर पर डायल कर चार युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की। आस-पास के लोगों ने आरोपी लक्ष्मण, राहुल, राकेश और पंकज को पकड़ लिया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपियों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि आरोपी के समर्थन में आई महिला इंदु और निशा ने पुलिस टीम में शामिल महिला पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। महिलाओं ने पुलिस कर्मियों के साथ गाली- गलौच और अभद्रता करते हुए आरोपियों को छुड़ा लिया। बाद में पुलिस ने एक आरोपी के साथ मारपीट करने वाली दोनों महिलाओं को भी गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले मेें धारा 147, 186, 323, 332, 353, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें