Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : महिलाओं पर हाथी का हमला, अस्पताल में भर्ती

corona virus patients in uttarakhand

रामनगर: कॉर्बेट के बिजरानी रेंज में देर शाम घास लेने गई महिलाओं पर हाथी ने हमला कर दिया। हमले में तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। हाथी के हमला करते ही महिलाओं ने मचाना शुरू कर दिया था। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उसके बाद किसी तरह से उन्होंने हाथी का वहां से भगाया। घायलों को रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

घायल तुलसी देवी, माया देवी और मुन्नी देवी नाम की हैं। यह सभी आमडंडा खत्ता की रहने वाली बताई जा रही हैं। हाथी के हमले की सूचना मिलते ही कॉर्बेट प्रशासन मौके पर पहुंचा और हाथी को जंगल की ओर भगाया। फिलहाल कॉर्बेट प्रशासन घायल महिलाओं का उपचार कराने में जुटा है।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की उपनिदेशक कल्याणी ने बताया कि बिजरानी रेंज के फूलताल ब्लॉक के कंपार्टमेंट नंबर 1 में यह घटना घटी है। उन्होंने बताया कि हाथी की निगरानी के लिए घटनास्थल के पास वन कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने महिलाओं व ग्रामीणों से जंगल में अकेले ना जाने की अपील की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें