Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: यहां नहीं दिखा भारत बंद का असर, किसान और व्यापारियों के अपने-अपने राग

corona virus patients in uttarakhand

हल्द्वानी: किसानों के भारत बंद का असर आज हल्द्वानी में बेअसर रहा। हल्द्वानी बाजार में अधिकतर दुकानें खुली रही। आम जनता भी खरीददारी करती नज़र आई। हालांकि एहतियात के तौर पर पुलिस बाजार में अलर्ट मोड़ पर नज़र आई। किसानों ने आरोप लगाया की व्यापारी उनका साथ नही दे रहे हैं।

किसान नेताओं ने कहा कि यह केवल किसानों का आंदोलन नहीं, बल्कि व्यापारियों का भी आंदोलन है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए काले कानूनों के विरोध में भारत बंद बुलाया गया है। व्यापारियों को साथ देना चाहिए था, लेकिन ऐसा नजर नहीं आया। किसान नेता बलजीत सिंह का कहना है कि किसानों ने समर्थन मांग था। देशभर में लोगों ने खूब समर्थन भी किया है।

उधर व्यापार मंडल भी बाजार बंद में अलग-अलग नजर आ रहे हैं। व्यापारियों ने कहा की किसानों ने बाजार बंद के लिये कोई समर्थन नही मांगा। अगर समर्थन मांगा जाता तो पूरा बाजार बंद किया जाता। वहीं दूसरे व्यापार मंडल ने कहा कि किसानों के आंदोलन को केवल नैतिक समर्थन दिया गया है। व्यापारी नेताओं का यह भी कहना है कि ऊधमसिंह नगर किसान बाहुल्य क्षेत्र है, वहां व्यापारियों ने पूरा समर्थन किया और बाजार को बंद किया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें