Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: हल्द्वानी आएंगे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, करेंगे बड़ी घोषणा

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के अपने तीसरे दौरे पर 19 सितंबर को हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। केजरीवाल के दौरे की जानकारी आप ने अपने ट्वीटर हैंडल ट्वीट कर दी है। बताया जा रहा है कि केजरिवाल हल्द्वानी में बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

अरविंद केजरीवाल का ये पहला हल्द्वानी दौरा है। इससे पहले वो दो बार देहरादून आ चुके हैं। इस दौरान अरविंद केजरीवाल कोई बडी घोषणा कर सकते हैं। पहले दो दौरों के दौरान, बिजली गारंटी के तहत 300 यूनिट मुफ्त बिजली प्रतिमाह हर परिवार को देने की घोषणा की थी। उसके बाद कर्नल कोठियाल को सीएम चेहरा घोषित करने के साथ, उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की घोषणा की थी।

उनके इस दौरे से उत्तराखंड की जनता को एक नई उम्मीद जगी है। उनका ये दौरा पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए भी काफी अहम माना जा रहा है। अरविंद केजरीवाल जी के इस दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और उन्हें उम्मीद है कि उनके आने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें