Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

देहरादून नारकोटिक्स विभाग को बड़ी सफलता, 180 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

Breaking uttarakhand news

देहरादून : देहरादून नारकोटिक्स विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नारकोटिक्स विभाग ने सूचना पर एक युवक को 180 ग्राम हेरोइन केे साथ एक आरोपी को गिऱफ्तार किया है जो की यूपी से हेरोइन लाकर देहरादून में बेचता था।

बता दें कि देहरादून नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को 19 फरवरी को सूचना मिली कि बरेली के भगवानपुर का एक युवक बरेली और देहरादून के बीच हेरोइन की तस्करी करता है। मिली जानकारी के अनुसार ये भी सूचना मिली कि तस्कर व्यक्ति 19 फरवरी की शाम 180 ग्राम हेरोइन लेकर देहरादून में किसी व्यक्ति को देने आ रहा है। जिस पर तुरंत एक टीम गठित की गई और जाल बिछाया गया। टीम ने नेपाली फार्म तिराहा, हरिद्वार रोड, देहरादून में उपरोक्त व्यक्ति के कब्जे से 180 ग्राम हेरोइन बरामद की और उसे मौके से गिरफ्तार किया। तस्कर की पहचान चरण सिंह बरेली, यूपी के रुप में हुई।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह और उसका एक साथी बरेली से देहरादून में हेरोइन लाकर अपने ग्राहकों को सप्लाई करते हैं। विभाग जांच में जुटा है कि तस्कर के गिरोह में कौन कौन शामिल हैं और हेरोइन किस किस को कहां कहां सप्लाई की गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें