Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

देहरादून : घंटाघर स्थित होटल में मिले महिला के शव मामले में ऑटो चालक हिरासत में, किया ये खुलासा

Breaking uttarakhand news 

देहरादून : बीते दिन सोमवार शाम धारा पुलिस चौकी के नजदीक एक होटल में एक महिला का शव बरामद हुआ था।उसके मूंह से खून निकला हुआ था। मौके पर एसपी सिटी समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है जिसके बाद कारण साफ हो पाएगा। पुलिस इसे हत्या मान रही है।

वहीं इस मामले में ताजा खबर ये है कि पुलिस ने इस मामले में ऑटो चालक को पकड़ लिया है, जिसने महिला को होटल तक छोड़ा था। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि ऑटो चालक से पूछताछ के बाद शक की सुई महिला के पति पर जा अटकी है। ऑटो चालक ने बताया कि महिला के पति ने ही महिला को गांधी पार्क के क्षेत्र से ऑटो में बिठाया था। वहीं महिला के पति ने बताया कि ऑटो चालक के बयानों में सच्चाई नहीं है। अब पुलिस होटल से फरार हुए युवक की तलाश में जुट गई है युवक के पकड़े जाने के बाद ही पूरे मामले का पर्दाफाश हो सकेगा कि आखिर महिला की प्राकृतिक मृत्यु हुई है या उसे मारा गया है। आज महिला का पोस्टमार्टम भी होगा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के सही कारणों का पता लग सकेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें