Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंडः CM धामी और केंद्रीय मंत्रियों ने मरीजों को बांटे फल, सेवा दिवस के रूप में मनाया PM मोदी का जन्मदिन

CM Dhami and Union Ministers distributed fruits

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन को देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। उत्तराखंड में पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले अपने आवास पर वृक्षारोपण किया उसके बाद चारों धामों में हो रही पूजा अर्चना में वर्चुअल भाग लिया।

उसके बाद कोरोनेशन जिला चिकित्सालय पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किये। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, सह प्रभारी लॉकेट चटर्जी, सरदार आरपी सिंह के साथ ही केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सांसद अजय टम्टा, विधायक खजनदास समेत कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

इस मौके पर केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा प्रधानमंत्री का जन्मदिन हर बार सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज जगह-जगह सेवा कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंही रक्तदान शिविर लगाए गए हैं, तो कंही स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही हवन-पूजन का कार्य भी किया जा रहा है। साथ अस्पताल में मरीजों को फल भी वितरित किए जा रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें