Big NewsUttarakhand Weather News

New year के मौके पर बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम का हाल

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। बुधवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक दिन की शुरुआत हलकी धुप के साथ हुई। हालांकि कई जगहों पर हल्का कोहरा भी रहा। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही हल्की धूप निकल आई। वहीं पहाड़ी इलाकों में ठंडी हवाओं के चलने से ठंड का अहसास बरकरार है।

31 दिसंबर तक शुष्क बना रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नए साल के मौके पर मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि प्रदेश भर में 30 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। मैदानी इलाकों में दिन में अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड का अहसास कम होगा।

New year के मौके पर बारिश-बर्फबारी के आसार

31 दिसंबर के बाद पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इससे शीतलहर चलने से प्रदेश भर में ठंड बढ़ेगी। इसका असर दिन के तापमान में भी देखने को मिलेगा। पर्वतीय जिलों में बारिश -बर्फबारी होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड का अहसास होगा ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें