Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : इस बार देरी से आया था, देरी से ही जाएगा, कुछ दिन और रुलाएगा

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: मॉनसून की बारिश ने लोगों को खूब परेशान किया। लगातार भारी बारिश के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पहाड़ी जिलों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन की कई घटनाएं सामने आई, जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब जो जानकारी मिल रही है। उसके अनुसार लोगों को अभी राहत नहीं मिलने वाली है।

मौसम विज्ञानियों की मानें तो इस साल 15 दिन देरी से मॉनसून विदा होगा। मौसम मौसम में आए हालिया बदलाव और मानसून का देरी से आगमन इसका समय बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है। वैज्ञानिकों ने 15 से 17 मई के बीच दोबारा मानसून सक्रिय होने की संभावना व्यक्त की है। ऐसे में भारी बारिश फिर से जनजीवन को प्रभावित कर सकती है।

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ.आरके सिंह ने बताया है कि राज्स में सामान्यतौर पर 15 सितंबर तक मॉनसून विदा हो जाता है। लेकिन, मौसम में आए हालिया बदलाव के कारण इस साल मॉनसून देरी से जाएगा। उन्होंने बताया है कि जिस साल मॉनसून देरी से आता है उस वर्ष उसकी विदाई भी देरी से होती है। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर से मॉनसून दोबारा सक्रिय हो सकता है। इसके चलते 17 सितंबर के बीच बारिश हो सकती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें