Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar News

आप नेता बोले- पंतनगर विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने का कैबिनेट प्रस्ताव चुनावी चूरन

AAM ADMI PARTY

किच्छा : आप नेता जनार्दन सिंह और कुलवंत सिंह ने सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार ने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव पास कर केन्द्र सरकार को भेजने की बात कही है, जो मात्र चुनावी चूरन है। आप नेताओं ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा को ऐसे चूरन बांटने की याद सिर्फ सत्ता के आखिरी पांचवे वर्ष में ही आती है। मात्र चुनावी हवा हवाई घोषणायें हकीकत में पूरी होने वाली नही है।

सरकार पर हमला करते हुए आप नेता ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने 5 वर्ष में प्रदेश को तीसरा मुख्यमंत्री दे दिया है। सरकार द्वारा हजारों करोड़ों की योजनाओं के विज्ञापन छपवाकर हवाई घोषणाऐं दिखाकर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। जबकि जमीनी हकीकत शून्य है। डबल इंजन फेल साबित हो गया है। केंद्र सरकार का इंजन भी फेल हो गया है और केंद्र सरकार पिछले 70 सालों में इस देश द्वारा बनाई हुई सरकारी संपत्तियों को बेचने में लगी हुई है।
यह भाजपा की डबल इंजन सरकार उत्तराखंड को सिर्फ जुमलो के सिवाय और कुछ नहीं दे सकती। आज पंतनगर विश्वविद्यालय में प्रदेश सरकार ठेका कर्मियों को पूरे महीने काम भी नहीं दे पा रही है और न ही उनकी तनख्वाह व अन्य सुविधाएं समय पर दे पा रही है।

आम आदमी पार्टी ने मजदूरों की मांगों को लेकर कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी के साथ ज्ञापन भी दिया है। और मजदूरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके संघर्ष में सहयोगी रहे हैं। भाजपा सरकार द्वारा चुनावी साल में यह प्रस्ताव पास कराना सिर्फ एक जुमला है इसके सिवा कुछ भी नहीं है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें