Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
ब्रेकिंग हरिद्वार : शाही स्नान से पहले जलकर खाक हुए कई सौ शौचालय, लगी भीषण आग

https://youtu.be/IUiTaifFQnc
हरिद्वार : महा शिवरात्रि के मौके पर 11 मार्च को कुंभ में शाही स्नान होगा. लेकिन इससे पहले हरिद्वार से बड़ी खबर है। जी हां बता दें कि शाही स्नान से एक दिन पहले बाहर से आने वाले लोगों के लिए बने शौचालयों में भीषण आग लग गई। ज्वालापुर की टेलीफोन एकचेंज के समीप बने कुम्भ के शौचालयों के गोदाम में आग लग गई जिससे कई सौ शौचालय जलकर हुए राख हो गए। मौके पर अफरा तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि आग की लपटों औऱ काले धुएं से आसमाम धुंधला गया। वहीं इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकर विभाग की कई गाड़ियों ने आकर आग पर बेमुश्किल काबू पाया लेकिन तब तक कई शौचालय जलकर खाक हो चुके थे।