Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: विधायक के खिलाफ BJP कार्यकर्ताओं की महापंचायत, पार्टी से निकालने की मांग

BJP workers' mahapanchayat

देहरादून: पिछले दिनों रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ और जिला पंचायत सदस्य के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ही कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के सामने तीखी बहस हो गई थी। तब से ही कार्यकर्ताओं में विधायक काऊ के खिलाफ काफी गुस्सा है। कार्यकर्ताओं ने अब विधायक को पार्टी से बाहर करने के लिए खुली बगावत कर दी है।

आज रायपुर से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ के खिलाफ स्थानीय लोगों ने महापंचायत की। मालदेवता में आयोजित इस महापंचायत में काऊ के खिलाफ जमकरकर भड़ास निकाली गई। साथ ही काऊ को पार्टी से बाहर करने की मांग भी की गई। इस महापंचायत में कई क्षेत्र पंचायत सदस्य, बीजेपी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

गत चार सितंबर को विधायक ने जिला पंचायत सदस्य को औकात में रहने की धमकी दी थी। विधायक के व्यवहार को लेकर जनसभा में शामिल लोगों में आक्रोश है। यहां आयोजित महापंचायत में विधायक के व्यवहार की निंदा की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने काऊ के विरोध में खुलेतौर पर बगावत का ऐलान भी कर दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें