Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

विधायक उमेश काऊ मामले की जांच शुरु, नेताओं-मंत्रियों से भी होगी पूछताछ

dhan singh rawat

देहरादून। रायपुर विधानसभा से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ और कार्यकर्ताओं के बीच बीते दिनों सीएम के कार्यक्रम से पहले हुई भिड़ंत मामले में पार्टी ने जांच शुरू कर दी है। बता दें कि ये जांच भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार कर रहे हैं। इस मामले पर कुलदीप कुमार का कहना है कि मंडल अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से लिखित रूप में उन्हें शिकायत मिली थी, जिसकी वो जांच कर रहे हैं. जांच में भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ समेत कार्यकर्ताओं और मंत्रियों से भी पूछताछ की जाएगी।

इस मामले में प्रतिक्रिया देने वाले मंत्री-नेताओं से होगी पूछताछ-कुलदीप कुमार

कुलदीप कुमार ने कहा कि कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, जिनके सामने ये वाक्या हुआ हैं, उनसे भी जानकारी ली जाएगी। जबकि विधायक उमेश शर्मा काऊ और कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद के बाद जिन नेताओं और मंत्रियों के बयान सामने आए हैं या जो भी मंत्री-नेता इस मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी। यानी की उमेश शर्मा काऊ के समर्थन में जिन नेताओं ने बयान दिए हैं, उनसे भी पार्टी इस मामले  को लेकर बात करेगी। आपको बता दें कि उमेश काऊ को समर्थन देने वालों में हरक सिंह रावत और सतपाल महाराज शामिल हैं। कुलदीप कुमार की मानें तो 15 दिन के भीतर वह मामले की जांच कर रिपार्ट प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को सौंप देंगे।

कार्यकर्ताओं बना रहे हैं दबाव, संगठन को नहीं जानकारी

भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ के द्वारा रायपुर में हुई घटना के बाद जहां लगातार इस बात को कह रहे हैं कि उनके खिलाफ पार्टी के नेता लगातार बैठक कर रहे हैं और उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है, तो वहीं हरक सिंह रावत कह रहे हैं कि भाजपा के कुछ नेता उन पर दबाव बना रहे हैं कि वह पार्टी छोड़ दें। इस तरह के आरोपों को लेकर भाजपा संगठन का कहना है कि पार्टी के कार्यकर्ता इस तरह कोई कार्य कर रहे हैं, इसकी संगठन को कोई जानकारी नहीं गहै।

भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार का कहना है कि ऐसी बात सामने आ रही है कि पार्टी के कार्यकर्ता विधायकों पर किसी तरह का दबाव बना रहे हैं, लेकिन ऐसी कोई जानकारी संगठन को नहीं है। साथ ही उमेश शर्मा काऊ भाजपा संगठन के अलावा उनका अपना भी संगठन जिसमें वह अपनी बात रखने की बात कर रहे हैं, इसको लेकर कुलदीप कुमार का कहना है कि कांग्रेस छोड़कर जो भी नेता उस समय पार्टी में आए थे, उनका कोई अलग संगठन नहीं है क्योंकि पार्टी में जो भी नेता कार्यकर्ता हैं उनका भारतीय जनता पार्टी ही अपना संगठन है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें