Almora NewsBig NewsBjp UttarakhandHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : BJP उपाध्यक्ष ने विधायक को पीटा, अस्पताल में भर्ती

beat up MLA

अल्मोड़ा : जिले की सल्ट विधानसभा क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां भाजपा विधायक महेश जीना पर खुद को भाजपा उपाध्यक्ष बताने वाले व्यक्ति ने विधायक पर हमला कर दिया, जिससे विधायक बेहोश गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। इस घटना में मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया था, जबकि उसके साथी फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार विधायक जीना ने पहले दिनभर के काम निपटाए और रामलीला का शुभारंभ किया। बताया जा रहा है कि शाम के वक्त शाम साढ़े चार बजे विधायक काफिले के साथ भाकुड़ा पहुंचे। यहां पर खुद को भाजपा उपाध्यक्ष बता रहे व्यक्ति ने चार-पांच लोगों के साथ मिलकर विधायक की कार रोक दी और उनसे उलझने लगा।

इससे पहले कि विधायक महेश जानी कुछ समझ पाते, गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने विधायक की नाक पर मुक्का मार दिया, जिससे विधायक कुछ देर के लिए बेहोश हो गए। होश में आने के बाद विधायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुक्का मारने वाले व्यक्ति को लोगों ने पकड़ कर मौके पर पहुंचे तहसीलदार के हवाले कर दिया। सूचना के बाद एसडीएम शिप्रा जोशी भी अस्पताल पहुंचीं। पुलिस फरार लोगों की तलाश में जुटी है। कहा जा रहा है कि आरोपी नोएडा का व्यापारी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें