Big NewsBjp UttarakhandDehradun News

उत्तराखंड: त्रिवेंद्र ने किया की पोस्ट, अल्मोड़ा के सल्ट से जीतने के बाद पिथौरागढ़ का विकास करेंगे महेश जीना

देहरादून: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की जुबान कई बार फिसल चुकी है। सीएम की कुर्सी जाने के बाद भी उनकी बयानबाजी खूब सामने आ रही है। कुछ दिन पहले उन्होंने ने होली मिलने कार्यक्रम में खुद को अभिमन्यू कहा था। इसी बयान के दौरान उन्होंने अभिमन्यू को सुभद्रा के बजाय द्रोपदी का पुत्र कह दिया था। इस बयान को लेकर लोगों सोशल मीडिया में उनको खूब ट्रोल किया। कल उन्होंने फेसबुक पोस्ट का क्या की वो फिर से विवादों में फंसे गए।

 

bjp salt

कल होली के दिन सल्ट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना को लेकर सोशल मीडिया में डाली गई पोस्ट को लेकर वह ट्रोल हो रहे हैं। कांग्रेस तो इस मामले में हमलावर होती नजर आ रही है। नवंबर माह में उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया था। सुरेंद्र सिंह जीना काफी लोकप्रिय थे। सुरेंद्र लगातार तीसरी बार विधायक बने थे। उनके निधन से सल्ट विधानसभा सीट रिक्त हो गई थी।

bjp salt

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फेसबुक में पोस्ट डालकर महेश जीना को भाजपा प्रत्याशी बनाने की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने लिखा कि मुझे विश्वास है कि आप प्रचंड जीत दर्ज करोगे, बल्कि पिथौरागढ़ के लिए स्व. सुरेंद्र सिंह जीना के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे। पूर्व सीएम अल्मोड़ा जिला लिखने की बजाय पिथौरागढ़ जिला लिख गए। हालांकि उन्होंने इस गलती को बाद में सुधार लिया। इसके बावजूद अब कांग्रेस हमला करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें