Entertainmenthighlight

Bigg Boss 19 Full Contestant List: इस बार कौन-कौन नजर आएगा बिग बॉस के घर में, जानें

Bigg Boss 19 Full Contestant List: सलमान खान (Salman Khan) का पॉपुलर टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ का लोग काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। 24 अगस्त से ‘बिग बॉस’ के 19वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है।

साथ ही शो के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में घर में दिखने वाले कंटेस्टेंट के चेहरे से भी पर्दा उठा चुका है। इस बार कुल 16 कंटेस्टेंट शामिल हुए है। इन्हीं के बीच खिताबी जंग देखने को मिलेगी। चलिए जानते है कि इस बार बिग बॉस में कौन से कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं।

इस बार बिग बॉस 19’ में कौन-कौन आएगा नजर? Bigg Boss 19 Full Contestant List

  • अशनूर कौर
  • जीशान कादरी
  • तान्या मित्तल
  • आवेज दरबार
  • नगमा मिराजकर
  • नेहल चुडासमा
  • बशीर अली
  • अभिषेक बजाज
  • गौरव खन्ना
  • नतालिया जानोसजेक
  • फरहाना भट्ट
  • प्रणित मोरे
  • नीलम गिरी
  • कुनिदा सदानंद
  • मृदुल तिवारी
  • अमाल मलिक

टीवी से पहले ओटीटी पर होगा स्ट्रीम

बिग बॉस का ये शो आपको दोनों ओटीटी और टीवी पर देखने को मिलेगा। ओटीटी पर ये टीवी से पहले स्ट्रीम होगा। ओटीटी पर ये जहां नौ बजे प्रीमियर होगा। तो वहीं टीवी पर ये रोज रात 10:30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टर पर आप इस शो का लुत्फ उठा सकते है।

ये दो कंटेस्टेंट एक दूसरे को कर रहे डेट

चार महीने तक ‘बिग बॉस’ सीजन 19 चलने वाला है। जिसके बाद ही विनर डिसाइड होगा। बता दें कि इस बार दो कंटेस्टेंट ऐसे भी है जो एक दूसरे को पहले से ही डेट कर रहे हैं। आवेज दरबार और नगमा मिराजकर ने शो में कपल के तौर पर एंट्री ली है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button