Bigg Boss 19 Elimination: टीवी का सबसे फेमस रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss Season 19) में बीते हफ्ते पूरा घर नॉमिनेट हो गया था। कैप्टेंसी टास्क के चलते पूरे घरवालों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा था। बीते वीकेंड का वार में कोई भी प्लेयर एलीमिनेट नहीं हुआ। लेकिन इस हफ्ते किसी एक कंटेस्टेंट का एविक्ट होना तय है। चलिए जानते है कि इस हफ्ते कौन सा घरवाला घर छोड़कर जाएगा?
इस हफ्ते भी पूरा घर नॉमिनेटेड Bigg Boss 19 Elimination
दरअसल बीते हफ्ते नौ कंटेस्टेंट्स घर से बेधर होने के लिए नॉमिनेटेड थे। हालांकि किसी का भी एलिमिनेशन नहीं हुआ। लेकिन रोहित शेट्टी ने बताया कि सेम नॉमिनेशन अगले हफ्ते भी जारी रहेगा। जिसका मतलब है कि इस हफ्ते पूरा घर नॉमिनेट है। अभी फिलहाल घर पर फैमिली वीक चल रहा है। इसी बीच वोटिंग लिस्ट भी सामने आ गई है। जिसमें सबसे कम वोट वाला सदस्य घर से बाहर हो जाएगा।
वोटिंग में सबसे पीछे ये कंटेस्टेंट
बिग बॉस वोट साइट के मुताबिक, 12वें हफ्ते सबसे ज्यादा वोट टीवी एक्टर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को मिले हैं। जिसके बाद दूसरे नंबर पर प्रणित मोरे और तीसरे पर फरहाना भट्ट हैं। टॉप 5 में तान्या मित्तल और अशनूर कौर भी शामिल हैं। अमाल, मालती चाहर और शहबाज बडेशा को भी काफी कम वोट मिले है। पीछे चल रहे हैं। हालांकि सबसे कम वोट कुनिका सदानंद को मिले है।
किसको कितने मिले वोट?
- गौरव खन्ना- 195659 वोट
- प्रणित मोरे- 103616 वोट
- फरहाना भट्ट- 69084 वोट
- अशनूर कौर- 33197 वोट
- तान्या मित्तल- 27207 वोट
- अमाल मलिक- 14763 वोट
- मालती चाहर- 13090 वोट
- शहबाज बडेशा- 9825 वोट
- कुनिका सदानंद- 4124 वोट
मेकर्स पर कुनिका को बचाने का लगा है आरोप
वोटों के आधार पर सबसे कम वोट कुनिका को मिले है। जिसके चलते इस हफ्ते वो घर से बेघर हो सकती हैं। हालांकि डबल एविक्शन होने पर शहबाज या फिर मालती चाहर भी बाहर हो सकते हैं। ऐसे में मेकर्स के प्लान पर पानी फिरता नजर आ रहा है। पहले से ही मेकर्स पर कुनिका को सेव करने का आरोप लगता आया है। अब देखना ये है कि इस बार क्या होता है?


