Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather NewsUttarkashi News
उत्तराखंड से बड़ी खबर: गंगोत्री मार्ग पर फंसे 500 से ज्यादा यात्री


उत्तरकाशी: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है। गढ़वाल से कुमाऊं तक तबाही की खबरें सामने आ रही है। कई जगहों पर भूस्खलन से मार्ग बंद हो गए हैं। कई जगहों पर लोग भी फंस गए हैं, जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उत्तरकाशी जिले में भी बारिश का दौर जारी है। गंगोत्री नेशनल हाईवे सुखी टॉप समेत पांच से 6 जगहों पर बंद चल रहा है, जिसके चलते गंगोत्री दर्शन करने गए यात्री रास्ते में ही फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि गंगोत्री मार्ग पर अलग-अलग जगहों पर 500 से अधिक यात्री फंसे हुए हैं।
बीआरओ मार्ग खोलने में जुटा हुआ है। इस क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी भी पूरी तरह से ठप हो गई है, जिसके चलते लोगों से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों भी मौके पर पहुंच चुकी हैं। मार्ग को लगातार खोलने का प्रयास जारी है।