Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : STF और ADTF की बड़ी कार्रवाई, 12 लाख का गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: स्पेशल टास्क फोर्स और एन्टी ड्रग्स टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई की है। बिहार से आगरा (उत्तर प्रदेश) के रास्ते से उत्तराखंड में अवैध गांजे की तस्करी के रैकेट को पकड़ा है। नशा तस्कर नौरंगी निवासी हाथरस (उत्तर प्रदेश) को हर्रावाला देहरादून में आगरा डिपो की बस से पकड़ा गया है।

उसके पास से 21 कीलो गांजा पकड़ा गया है, जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही टीम ने नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कलियर हरिद्वार से भी करीब 10 किलो गांजे के साथ हापुड़ निवासी तस्कर को भी गिरफ्तार किया था।

एसटीएफ लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है। कई बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है। लगातार कार्रवाई से अपराधियों में खौफ है। साथ ही एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स भी लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स कई बड़े तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें