Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsNationalPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

गजब! चेन चोर के पीछे भागे 300 पुलिसकर्मी, ड्रोन से भी पीछा, पकड़ नहीं पाए तो मार दी गोली 

drone

चेन्नई में पुलिस और चेन चोर के बीच मुठभेड़ का एक रोचक मामला सामने आया है। यहां एक चेन चोरी के संदिग्ध को पकड़ने के लिए 300 पुलिस कर्मियों को उतारा गया। चेन चोर फिर भी पकड़ में नहीं आया तो उसके पीछे ड्रोन कैमरे छोड़े गए और आखिरकार पुलिस ने उसे गोली मार दी। यह घटना सोमवार की है, इस मुठभेड़ में चेन चोरी के संदिग्ध के एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस का कहना है कि दोनों झारखंड के रहने वाले थे और चेन्नई में रहकर काम करते थे। पुलिस का दावा है कि चेन चोरी के दोनों संदिग्धों ने उन पर गोली चलाई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि दोनों चोर हथियारों से लैस थे और चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने हवाई फायरिंग भी की थी।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी श्रीपेरंबदूर में टोल प्लाजा के पास एक 55 वर्षीय महिला से चेन चुराकर भाग रहे थे। महिला के शोर मचाने पर दोनों ने हवाई फायरिंग भी की थी, जिसके बाद पुलिस की टीमें बनाकर दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मुर्थसा के रूप में हुई है। वहीं उसके साथ का नाम अख्तर है। पुलिस का कहना है कि हमें शक है कि चार अक्तूबर को हुई वारदात में भी इन्हीं दोनों का हाथ था, इस घटना में एक सरकारी कर्मचारी गोली लगने से घायल हो गया था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें