Big NewsDehradun News

Dehradun news: भरभराकर गिरी भाई-बहन के ऊपर डीएवी कॉलेज की दीवार, युवती की मौत, एक घायल

Dehradun news: करनपुर में स्थित डीएवी कॉलेज में गुरुवार रात अचानक परिसर के पीछे की दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में युवक-युवती आ गए, दोनों भाई बहन बताए जा रहे है। हादसे में बहन की मौत हो गई। जबकि भाई गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

DAV College Dehradun में हादसा

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान सुष्मिता तोमर के रूप में हुई। सुष्मिता डिग्री कॉलेज में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत थीं। सुष्मिता का भाई रघुवीर तोमर डीएवी का छात्र है। रघुवीर करनपुर में ही कमरा लेकर रह रहा है।

DAV College Dehradun भरभराकर गिरी भाई-बहन के ऊपर दीवार

पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक सुष्मिता अपने भाई के कमरे में आई हुई थी। रात करीब साढ़े आठ बजे के करीब भाई-बहन करनपुर घूमने आए हुए थे। जिसके बाद पैदल अपने कमरे की ओर जा रहे थे। तभी अचानक DAV college dehradun की बैक वाली दीवार भरभरा कर गिर गई।

हादसा में युवती की मौत

दीवार गिरने से दोनों भाई-बहन इसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वही भाई की हालत गंभीर बनी हुई है।

युवती की मौत के बाद छात्रों ने किया जोरदार प्रदर्शन

घटना के बाद एनआईसीयू, आर्यन व एबीवीपी छात्रसंगठन से जुड़े छात्रों ने देर रात DAV College Dehradun में जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्राचार्य से इस्तीफे की मांग की। छात्रों का कहना है कि करीब डेढ़ महीने पहले ही कॉलेज प्रशासन को दीवार की जर्जर हालत के बारे में बताया गया था। बावजूद इसके कॉलेज प्रशासन ने इसकी सुध नहीं ली।

पुरानी बताई जा रही दीवार

जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर कोतवाली डालनवाला राजेश शाह ने बताया कि दीवार काफी पुरानी थी। मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें