Dehradun NewsHighlight

देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र मोबाइल टॉवर पर चढ़े, चुनाव कराने की मांग

mobile towerदेहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर कुछ छात्र मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए। इन छात्रों के हाथों में पेट्रोल भी है। छात्रों ने आत्मदाह की धमकी दी है। छात्रों के मोबाइल टावर पर चढ़ने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों को उतारने के प्रयाल शुरु किए। खबर लिखे जाने तक छात्र टॉवर पर ही थे।

आपको बता दें कि कॉलेज में चुनाव कराने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। कल ही एक छात्र की तबियत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया था।

उधर अधिकारी छात्रों को समझाने की बहुत कोशिश कर रहें हैं। हालांकि छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें