HealthHighlight

Ebola Virus को लेकर भारत सख्त! जारी की एडवाइजरी, लक्षण दिखने पर…

Ebola Virus In India: इबोला वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। WHO ने भी इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी है। इसी के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने भी इस वायरस को लेकर सख्ती दिखाई है। सरकार ने नई स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। जिसमें यात्रियों को सावधानी बरतने की अपील की गई है। साथ ही कुछ निर्देश भी जारी किए गए है।

इबोला वायरस को लेकर भारत सख्त! Ebola Virus In India

दरअसल स्वास्थ्य सेवा महानिदेशायल (DGHS) द्वारा ये एडवाइजरी जारी की गई है। ये उन यात्रियों के लिए है जो कांगो, युगांडा और साउथ सूडान से भारत आ रहे हैं। या फिर इन देशों के बीच ट्रेवल कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन यात्रियों को सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

इबोला वायरस को लेकर भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी

आज यानी गुरुवार को डीजीएचसी की इस एडवाइजरी में कहा गया, “अगर किसी यात्री में बुखार, उल्टी, कमजोरी, सिरदर्द, दस्त, गले में दर्द या शरीर से असामान्य ब्लीडिंग जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो उन्हें तुरंत एयरपोर्ट हेल्थ ऑफिसर या हेल्थ डेस्क पर रिपोर्ट करने को कहा गया है। साथ ही संक्रमित व्यक्ति के खून या शारीर के संपर्क में आए लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।”

यात्रियों को दिखानी होगी ट्रैवल हिस्ट्री

यात्रा के 21 दिनों के अंदर किसी भी यात्री को ये लक्षण दिखाई देते हैं तो वो तुरंत ही मेडिकल जांच कराए और अपनी ट्रैवल हिस्ट्री भी स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ शेयर करें।

इसके साथ ही दिल्ली के दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के साथ कई इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर निगरानी और स्क्रीनिंग बढ़ा दी गई है।

इबोला वायरस पर WHO On Ebola Virus

तो वहीं डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घ्रेब्रेयसस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें उन्होंने बताया कि बैठक में कांगो और युगांडा में इबोला की स्थिति अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पीएचईआईसी) है। हालांकि इसे महामारी आपातकाल कहना गलत होगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें